- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News The Family Was Sleeping The Thieves Entered The House Through The Roof Took Cash And Jewelry Of 2 Lakhs
परिवार सो रहा था, छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 2 लाख की नकदी व गहने ले गए
पुलिस गश्त को धत्ता बताते हुए चोर गुलजार बाग क्षेत्र स्थित मकान से लाखों की नकदी सहित आभूषण चुरा ले गए।
सुबह जब घर के लोग उठे तो आलमारी खुली मिलने व सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। ऐसे में एक बार फिर पुलिस की गश्त प्रणाली पर सवाल उठे कि आखिर कैसे चोर रिहायशी एरिया में चोरी कर आसानी से फरार होने में कामयाब हो गए। मामले की जानकारी पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने अनुसार मकान में ताले नही टूटे हैं। इधर पीड़ित यामीन एेजाजी ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस दौरान मकान की छत के रास्ते से चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी अलमारियों के ताले खोलकर उसमे रखी 2 लाख आठ हजार रुपए की नगदी के अलावा सोने की चेन व ईयररिंग चुरा ले गए। उन्हें चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई। इसपर परिजनों ने कोतवाली थाने में चोरी की सूचना देकर बुलाया।
जहां पहुंचे एएसआई प्रभुसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना किया। इसके बाद घरवालों की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
घरवालों की गहरी नींद का फायदा उठाया
गुलजार बाग क्षेत्र में एक मकान में हुई चोरी एक दिलचस्प पहलू यह हैं कि मकान में ना तो ताला तोड़ा गया और ना ही गेट की कुंडी वगैरह। ऐसे में मकान में सो रहे लोगों की गहरी नींद का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए।
बढ़ती चोरियां-
उलझते सवाल
एक के बाद एक चोरियों की वारदात के होने बावजूद जहां पुलिस कई मामलों को अब तक नही सुलझा पाई हैं। वही बढ़ती चोरियों के कारण पुलिस की गश्त व्यवस्था से लेकर सीसीटीवी कैमरों से चाेरों में कानून का भय दिखाते के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
टोंक | गुलजारबाग क्षेत्र स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।