पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoli News Rajasthan News Told About The Prevention And Treatment Of Corona Virus

कोरोना वायरस के बचाव व उपचार के बारे में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवली | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत प्राचार्य बन्ना लाल ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित महामारी कोरोना वायरस के लक्षण ,बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने उपस्थित शहरवासियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करने, मास्क पहने, हाथों को दिन में बार-बार 20 सेकंड तक साबुन से धोने तथा जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखने एवं सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार होने पर तुरंत अस्पताल जाकर चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए जागरूक किया।
खबरें और भी हैं...