पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेट बनाने के लिए दिया महिलाओं को प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलीगढ़ | सरकार महिलाओं को विशेषाधिकार देते हुए नरेगा योजना में महिलाओं को प्रशिक्षित मेट नियुक्त करेगी। ताकि क्षेत्र की प्रशिक्षित महिला मेट इसी योजना को सुचारू रूप से चला सके। इसके तहत अलीगढ़ ग्राम पंचायत में महिलाओं का मेट प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसमें पांच ग्राम पंचायतों की 19 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कनिष्ठ तकनीकी सहायक हरिकेश मीणा व नरेगा अकाउंटेंट कमल जैन ने महिलाओं को मस्टररोल भरने टास्क की जानकारी, नाप चौक श्रमिकों का प्रतिदिन का नाप चौक व मूल्यांकन करना आदि की जानकारी दी। कमल जैन, सबिया बी, बहादुर जैन सहित अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...