पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Two Worshipers Arrested In The Case Of Raghunathji39s Statue In Parli Village Idol Recovered

पारली गांव में रघुनाथजी की प्रतिमा चोरी मामले में दो आराेपित गिरफ्तार, मूर्ति बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के पारली गांव स्थित भगवान रघुनाथ जी मंदिर से चोरी हुई की बेशकीमती नीलम की प्राचीन प्रतिमा चोरी मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर प्रतिमा भी बरामद की हैं। शनिवार को एसपी आदर्श सिद्धू ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व चुराई गई रघुनाथ जी की मूर्ति चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एएसपी मालपुरा गोरधन लाल सेंकरिया, डीएसपी चक्रवर्ती सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी व टीम ने छानबीन शुरु की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पूर्व के चोरियों के अपराधियों से पूछताछ की गई। शुक्रवार को थानाधिकारी पचेवर नेतृत्व में टीम निवाई पहुंची जहां पर मुखबीर की सूचना पर आरोपी सूरजमल जांगिड़ व सत्यनारायण उर्फ शैतान मीणा को दस्तयाब किया गया। पुलिस की ओर से सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों मूर्ति को चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर उसके खेत से मूर्ति को बरामद की गई। एसपी आदर्श सिद्धू ने प्राचीन प्रतिमा चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली टीम को नगद ईनाम व प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की हैं।

ऐसे हुआ पर्दाफाश

वारदात में शामिल फागी थाना क्षेत्र के भांकरोटा निवासी सूरजमल जांगिड़ का मंदिर में आने व मूर्ति चोरी के बाद गायब होने से पुजारी दुर्गाशंकर व ग्रामीणों ने सूरजमल पर ही शक जताते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस पर पुलिस ने आरोपित का का पीछा कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने की वारदात कबूलते हुए साथी निवाई नगर थानांतर्गत दामोदरपुरा निवासी सत्यनारायण उर्फ शैतान की भी जानकारी दी। पुलिस ने सत्यनारायण को गिरफ्तार उसकी निशानदेही पर उसके खेत में फसल के बीच खड्डा खोदकर दबाकर रखी प्राचीन रघुनाथ जी की मूर्ति को बरामद कर लिया।

एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि आरोपित सूरजमल ने पुजारी को झांसे में लेकर मन्दिर की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। वही प्रतिमा के नीलम निर्मित होने पर इंटरनेशनल मार्केट में नीलम की प्राचीन की अच्छी पैसे मिलने के लालच में आरोपियों ने मूर्ति चोरी की योजना बनाई।

पचेवर | गिरफ्तार किए गए आरोपित व बरामद प्राचीन प्रतिमा।
खबरें और भी हैं...