पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Two Youths Swing From Trap In Piplu And Baroni Woman Dies After Being Buried Under Wall In Ghadar

पीपलू और बरोनी में दो युवक फंदे से झूले, घाड़ में दीवार के नीचे दबने से महिला की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में बीते 24 घंटे में पीपलू व बरोनी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। तीसरी घटना दूनी के घाड़ थाना क्षेत्र में हुई। यहां तेज हवा से ईंटों की दीवार गिरने से दबकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पीपलू कस्बे की बनीपार्क कॉलोनी में युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर बुधवार शाम को रस्सी का गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटक गया। दूसरी घटना बरोनी थाना क्षेत्र के डारडातुर्की गांव में हुई। यहां भी एक युवक ने बुधवार रात को साड़ी का फंदा टिनशेड से बांधकर लटक गया। हादसे के बाद तीनों ही गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

पहली घटना पीपलू में

पीपलू | पहली घटना पीपलू कस्बे की बनीपार्क कॉलोनी में हुई। यहां युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर बुधवार शाम को रस्सी से गले में फंदा लगाकर घर के पास बबूल के पेड़ से लट कर आत्महत्या कर ली। पीपलू थानाधिकारी रामअवतार सिंह के मुताबिक बुधवार शाम को सूचना मिली कि बनी पार्क कॉलोनी निवासी हनुमान (22) पुत्र रामलाल बागरिया ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अस्पताल में रखा दिया। थानाधिकारी ने बताया गुरुवार सुबह डॉ. योगेंद्र चौपड़ा के नेतृत्व में शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बरौनी थाना क्षेत्र के डारडातुर्की गांव में हुई। यहां एक युवक ने अपने घर में टिन शेड से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बरौनी थाना प्रभारी गोविंदसिंह ने बताया कि डारडातुर्की निवासी मुकेश (28) पुत्र जगदीश बैरवा ने बुधवार रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिसका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पीपलू पुलिस वृत्ताधिकारी रामगोपाल बसवाल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बरौनी थाना पुलिस ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूसरी घटना डाकडातुर्की में

टोंक | सआदत अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए पंचनामें की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।

घाड़ में मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदली

दूनी | घाड़ थाना क्षेत्र के आकोडिया गांव में बुधवार शाम को मुंडन संस्कार के कार्यक्रम की खुशियां उस समय गम में बदल गई, जब मंगल गीतों के दौरान तेज हवा चलने से पास ही कच्ची दीवार ढहने से वृद्धा की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला को दूनी लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घाड़ थाना प्रभारी नाहरसिंह सिंह ने बताया कि घाड़ थाना क्षेत्र के आकोडिया निवासी निवासी सायर ( 60) प|ी रामनारायण खारोल के पोते का शनिवार को मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। इसको लेकर तैयारियां चल रही थी। महिलाएं मांगलिक गीत गा रही थीं। मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। अचानक चली तेज हवा के चलते ईंटों की दीवार ढह गई और उसके नीचे दबने से 63 वर्षीय महिला सजना की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया

सायर देवी
खबरें और भी हैं...