पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Uncle Nephew Died Of Cancer In A Fortnight Establishments Remained Closed In Mehandwas

एक पखवाड़े में चाचा-भतीजे की कैंसर से मौत, मेहंदवास में बंद रहे प्रतिष्ठान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगोत्सव की खुशियां उमस समय फीकी पड़ गई जब कैंसर से जूझते हुए भतीजे के बाद चाचा ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। पिछले एक पखवाड़े में ही चाचा व भतीजे की कैंसर से असामाजिक मौत होने से मेहंदवास समेत जिलेभर में जैन समाज में शौक की लहर दौड़ गई।

मेहंदवास में जैन समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। हर कोई चाचा व भतीजे के मधुर व्यवहार व मिलनसारिता की चर्चा करते दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि रविवार को मेहंदवास निवासी महेन्द्र जैन ने दम तोड़ दिया।

उजाला होने के साथ ही लोगों को मौत की खबर मिली तो लोग प्रतिष्ठान बंद कर अंतिम यात्रा के लिए घर के बाहर जुटने लगे। परिजनों के मुताबिक महेन्द्र जैन को कान का कैंसर होने से उपचार जारी था। इससे 14 दिन पहले भतीजे अमित जैन की भी कैंसर से मौत हो चुकी है। उसे गले का कैंसर बताया जाता है।

एक ही परिचार में दो युवकों की मौत होने से परिजनों की रुलाई रुकने का नाम नहीं ले रही थी। केदार जांगिड़, बसंत कुमार यादव, बबूल मेडिकल, रामलाल चौहान आदि लोगों का कहना था कि चाचा व भतीजा लोगों के सुख दुख में सदैव तत्पर रहते थे।

अमित जैन ।

महेन्द्र जैन।
खबरें और भी हैं...