पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malpura News Rajasthan News Unidentified Vehicle Collision Killed Bike Rider Husband Wife Seriously Injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालपुरा | केकड़ी रोड पर सवारिया गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की घटना स्थल पर मृत्यू हो गई जबकि प|ी को गंभीर हालत में मालपुरा के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

घटना के अनुसार बुधवार को मालपुरा अपने परिजनों से मिलने आए पति प|ी मुंशी मोहम्मद व मेहरून्निशा बाइक पर सवार होकर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। सवारिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी जिससे। भीलवाड़ा शास्त्री नगर निवासी मुंशी मोहम्मद की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पंहुची लांबाहरिसिंह पुलिस ने एंबुलेंस से मेहरून्निशा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जबकि शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखाया गया। लांबाहरिसिंह ने मामले की जांच शुरू की है।
खबरें और भी हैं...