पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वैष्णवजन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड प्रशासन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सात दिवसीय जयंती महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को छात्राओं की भजन कविता संगीत प्रतियोगिता बालिका माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर आदर्श नगर में हुई। छात्राओं ने रामधुनी,भजन कविताएं व संगीत का शानदार प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष एसडीएम डॉ. राकेश कुमार मीना ने किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को शब्दों में बांधना मुश्किल है। प्रत्येक व्यक्ति को जिज्ञासा से गांधी दर्शन का अध्ययन जरूर करना चाहिए तभी देश में एकता अखंडता व विकास कायम रहेगा।

एसडीएम डॉ राकेश कुमार मीना ने अल्बर्ट आइंस्टीन के कहे शब्दों में बताया कि शायद आने वाली पीढी यह भरोसा करेगी कि अहिंसा के साथ हाड़ मांस के पुतले ने एक लाठी के सहारे भारत देश को ब्रिटिश राज से मुक्त कराया है। इसलिए हर बच्चे को गांधी साहित्य जरूर पढना चाहिए। इससे पहले एसडीएम ने गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। गीत संगीत प्रतियोगिता में कांग्रेस के कैलाश सोनी कार्यक्रम संयोजक व युवा कांग्रेस नेता गोपाल गुर्जर ,मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी रमाशंकर स्वामी, पालिका ईओ सीमा चौधरी, कांग्रेस नेता मूलशंकर शर्मा, गजेंद्र जैन, आकाश शर्मा,सीआर बलराज चौधरी उपस्थित थे। शाला प्रधान सूरजमल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

टोडारायसिंह| महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक संयोजक मोहनलाल अग्रवाल एवं सहसंयोजक शंकरलाल चौधरी एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में कस्बे की करीब 7 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रामावि टोडा ने व द्वितीय स्थान इंदिरा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय टोडा तथा तृतीय स्थान पर राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल रही। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी सीबीईओ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा, नायब तहसीलदार सीताराम लक्षकार, पालिका ईओ भरतलाल मीणा, डॉ.योगेन्द्र उपाध्याय, दिनेश जैन, शिवराज कुर्मी, श्यामसुंदर शर्मा प्रधानाचार्य, अजीम प्रेमजी के पुष्पा शर्मा उपस्थित रहे।

अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश

पीपलू| बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ अवसर पर गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक शिवजी राम यादव, भंवर लाल शर्मा ने मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया। प्रधानाचार्य विष्णु शर्मा ने कहा कि हमें गांधी जी के त्याग व बलिदान से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। गांधी जी द्वारा बताए अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कल्पना मेहरा, द्वितीय स्थान पर कौशल्या चौधरी एवं तृतीय स्थान पर मोना व निरमा रही। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार चौधरी व्याख्याता ने किया।

मालपुरा| बालिका माध्यमिक स्कूल में कविता व राष्ट्रभक्ति गीत कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम डॉ राकेश कुमार मीना।

टोडारायसिंह| पंचायत समिति सभागार में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधीजी बनकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेता छात्र।
खबरें और भी हैं...