- Hindi News
- National
- Banthli News Rajasthan News Vanasthali Vidyapith Best A Double Plus Grade First University In Rajasthan
वनस्थली विद्यापीठ को श्रेष्ठतम ए डबल प्लस ग्रेड, राजस्थान का पहला विश्वविद्यालय बना
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद् (नैक) ने वनस्थली विद्यापीठ को ए डबल प्लस ग्रेड दी है। वनस्थली विद्यापीठ यह ग्रेड
पाने वाला राजस्थान का विश्वविद्यालय है।
महिलाओं के लिए विश्व के सबसे बड़े आसावासीय विश्वविद्यालय वनस्थली विद्यापीठ परिसर का नैक पीयर टीम ने 3 से 5 मार्च तक दौरा किया था। नैक टीम ने मानदंडों के अनुसार 70 प्रतिशत मूल्यांकन मात्रात्मक और शेष 30 प्रतिशत गुणात्मक मूल्यांकन किया था। इससे पहले की दो चक्रों में भी वनस्थली को उच्चतम ग्रेड ही प्राप्त हुआ था।
वनस्थली विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री ने कहा कि आज वनस्थली विद्यापीठ भारत के प्रथम पांच बहु विषयक विश्वविद्यालयों के साथ खड़ा है। विश्वविद्यालय ने 4 में से 3.63 ग्रेड पॉइंट औसत हासिल किए। यह राजस्थान में किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा सबसे अधिक प्राप्त किया गया ग्रेड पॉइंट है। साथ ही सभी महिला विश्वविद्यालयों व बहु-विषयक निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों के बीच भी उच्चतम है। वनस्थली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम पहलुओं और बुनियादी ढांचे की ताकत को अन्य प्रतिष्ठित रैंकिंग और रेटिंग एजेंसियों द्वारा भी मान्यता दी गई है। टाइम्स हायर एजुकेशन 2020 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 327 रैंक प्राप्त की।
सात मानदंडों के आधार पर हुआ मूल्यांकन
नैक का मूल्यांकन सात मानदंडों के आधार पर होता है। वनस्थली ने विश्वविद्यालय की समग्र उत्कृष्टता को दर्शाते हुए प्रत्येक मानदंड में 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं। पाठ्यचर्या संबंधी पहलुओं में 4 में से 3.87, शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन में 3.47, अनुसंधान, नवाचार और विस्तार में 3.47, अवसंरचना और सीखने के संसाधनों में 3.62, छात्रा समर्थन और प्रगति में 3.66, शासन, नेतृत्व और प्रबंधन में 3.6, संस्थागत मूल्यों और सर्वोत्तम प्रथाओं में 3.91 का स्कोर प्राप्त किया।
शिक्षण में 327 रैंक
कुलपति ने बताया कि वनस्थली के पाठ्यक्रम पहलुओं और बुनियादी ढांचे की ताकत को अन्य प्रतिष्ठित रैंकिंग और रेटिंग एजेंसियों द्वारा भी मान्यता दी गई है। टाइम्स हायर एजुकेशन 2020 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 327 रैंक प्राप्त की।
वनस्थली | दौरे के दौरान नैक की टीम व विद्यापीठ के कुलपति।