पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwai News Rajasthan News Various Weekly Programs Started With Dandi Yatra

दांडी यात्रा के साथ शुरू हुए साप्ताहिक विभिन्न कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलीगढ़ |राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयन्ती वर्ष के उपलक्ष में आगामी 2 अक्टूबर तक ब्लाॅक स्तर पर भी होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के तहत दांडी मार्च की वर्षगांठ 12 मार्च से कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। उपखण्ड अधिकारी प्रकाश चन्द रैगर के मुख्य आतिथ्य आतिथ्य में कस्तूरबा परिसर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मों से जुड़े देशभक्ति गीत, सर्व धर्म प्रार्थना का प्रस्तुतिकरण किया। उपखण्ड अधिकारी प्रकाश चन्द रैगर ने महात्मा गांधी दर्शन व दांडी यात्रा निकाले जाने के कारणों की जानकारी दी। महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी भी शुरू हुई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी के रूप में महात्मा गांधी दांडी यात्रा निकाली गई। उपप्रधान नंदकिशोर साहू, तहसीलदार हनुमान प्रसाद मीणा, सीबीईओ मीना बन्सन, सीबीईओ, सोप नायब तहसीलदार रवि कुमार मीणा, मां शारदे छात्रावास अधीक्षक संतरा मीणा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...