पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banetha News Rajasthan News Villagers Gathered To See Holika Dahan In Banetha

बनेठा मे होलिका दहन देखने उमड़े ग्रामीण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपतहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों मे दो दिवसीय होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंग बिरंगी रंगोली सजाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होली दहन किया। गोपाल महाराज मंदिर के सामने, मण्डी वाले बालाजी के पास, कोठी के समीप, कुम्हारों का मोहल्ला सहित कई अन्य स्थानों पर सोमवार रात को शुभ मुहूर्त मे होलिका दहन किया। मंगलवार को धुलेंडी मनाई। युवाओं की टोलियां रंगों की मस्ती में अलग-अलग मोहल्ले में नाचते गाती पहुंची और रंगों पर जमकर नाचते गाते हुए होली का आनन्द लिया। ट्रैक्टर पर बादशाह की सवारी निकाली गई। बादशाह की भूमिका लोकेश जैन ने निभाई। कल्याण महाराज मंदिर में मंगलवार शाम को फागोत्सव मनाया। इस मौके पर भगवान की आकर्षक झांकी भी सजाई। महिला सत्संग में महिलाओं ने ढोलक की धुनों पर नाचते गाते फागोत्सव की प्रस्तुति दी।

रंग मत डारे रे सांवरिया

दूनी|रणछोड़ नाथ मंदिर में होली के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रोताओं के साथ गुलाब के फूलों से होली खेली गई। होली दहन के बाद आयोजित इस भजन संध्या में हैदराबाद से आए प्रसिद्ध कलाकार अनिरुद्ध शर्मा ने फागोत्सव के गीत होली का पिचकारी सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग मत डारे रे सांवरिया, होली खेले तो कान्हा बरसाने में आ जइयो रे सहित कई भजन सुनाए।

सोप|आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक व रंगों का त्योहार होली तहसील मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों के साथ हर्षोल्लास से मनाया। बुधवार को भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर लंबी उम्र की कामना की। कई स्थानों पर मुस्लिम व हिन्दुओं ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर होली की बधाई देकर साम्प्रदायिक सद्भाव कायम किया। बुधवार को पुलिसकर्मियों ने थाने में होली खेली।

बनेठा| कस्बे में रंगों में सरोबार होकर होली का आनंद उठाते लोग।
खबरें और भी हैं...