- Hindi News
- National
- Uniyara News Rajasthan News Villagers Postpone The Agitation To Be Held From March 11
ग्रामीणों ने 11 मार्च से किए जाने वाले आंदोलन को किया स्थगित
टोंक/उनियारा/नगरफोर्ट | नगरफोर्ट स्थित बालापुरा के मूंडिया महादेव मंदिर में चोरी होने के मामले में रविवार को एएसपी विपिन शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी ने मामले का खुलासा किए जाने को लेकर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश राजोरा के नेतृत्व में कमेटी में गठित कर साइबर एक्सपर्ट व जांच अधिकारी नियुक्त करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद में मुड़िया नागेश्वर महादेव समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने 11 मार्च से होने वाले अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया हैं।
जिले के नगरफोर्ट की खेड़ा सभ्यता में स्थित बालापुरा के मुड़िया नागेश्वर महादेव मंदिर से 3 फरवरी की रात शिवलिंग, नंदी की मूर्तियां, त्रिशूल, नाग, डमरू की चोरी का पर्दाफाश नहीं लगने के कारण ग्रामीणों ने 11 मार्च को आंदोलन किया जाने की चेतावनी दी थी। इसके तरह एएसपी विपिन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक उनियारा दिनेश राजोरा, उनियारा थानाधिकारी राधाकिशन मीणा, नगरफोर्ट थानाधिकारी सलीम खान, अलीगढ़ से रामकिशन चौधरी आदि ने रविवार को मुड़िया महादेव मंदिर परिसर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों व शिव भक्तों के साथ बैठक कर पुलिस जांच आदि के संबंध में चर्चा की।
पुलिस की ओर से अब तक धीमी गति से किए जा रहे अनुसंधान व एक माह बाद भी मूर्तियां बरामद नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। मंदिर पुजारी जगदीश प्रसाद ने पुलिस अधिकारियो को पूरी जानकारी देकर मांग की कि चोरी का जल्दी खुलासा करने के लिए साइबर एक्सपोर्ट को टीम में शामिल किया जाए तथा विशेष योग्यता रखने वाले को जांच अधिकारी नियुक्त किया जाए। इसपर एएसपी ने एसपी आदर्श सिद्धू को मोबाइल फोन के माध्यम से मामले से अवगत करवाया। इसपर एसपी ने शीघ्र ही उनियारा पुलिस उपाधीक्षक दिनेश राजोरिया के नेतृत्व में साइबर एक्सपर्ट व जांच अधिकारी नियुक्त करने का आश्वासन दिया। इस पर मंदिर समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने अपने आंदोलन स्थगित कर दिया।