- Hindi News
- National
- Deoli News Rajasthan News Women Mates Of Deoli Panchayat Samiti Area Received Training
देवली पंचायत समिति क्षेत्र की महिला मेटों को मिला प्रशिक्षण
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के तहत स्थानीय पंचायत समिति के सभा भवन में गुरुवार को महिला मेटों को प्रशिक्षण दिया गया। विकास अधिकारी देवकिशन नागर ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के निर्देशानुसार गुरुवार को पंचायत समिति कार्यालय के सभा भवन में महिला मेटों को प्रशिक्षण दिया गया है ।उन्होंने बताया कि स्थानीय पंचायत समिति के सभागार भवन में 18 ग्राम पंचायतों से 60 महिलाओं ने भाग लिया। वही ग्राम पंचायत दूनी में आयोजित 22 ग्राम पंचायतों से 42 महिला मेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।इस प्रशिक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता मुरारी लाल मीणा जिला परिषद टोंक ने उपस्थित महिला मेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।इस प्रशिक्षण के दौरान लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक भी मौजूद थे।
पानी का बकाया बिल तीन दिन में जमा कराने की चेतावनी
टोडारायसिंह | जलदाय कार्यालय के जेईएन हर्मेन्द्र प्रजापत ने बताया कि शहरी जल प्रदाय योजना टोडारायसिंह के अधीन जिन उपभोक्ता, राजकीय कार्यालय, औद्योगिक संस्थान एवं स्वायत्तशासी संस्था पर जल राजस्व बकाया है वे तीन दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित हो कर जमा करा दे। अन्यथा जल संबंध विच्छेद कर डीपीआर एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाइक से टकराया कुत्ता, गिरकर पिता-पुत्र घायल
उनियारा | स्टेट हाईवे 29 उनियारा-इंद्रगढ़ मार्ग के पागड़ी मोड़ पर एक बाइक के आगे अचानक श्वान आ गया। जिससे टकराकर पिता-पुत्र बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में लेब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गाडोली निवासी सुरेन्द्र गुर्जर के पिता रामसागर की तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें दिखाने अस्पताल जा रहा था। पागड़ी गांव के मोड़ के पास बाइक के सामने अचानक श्वान भागता आ गया। जिससे टकराकर दोनों बाइक सहित गिर गए।