निशुल्क सफर के लिए महिलाओं ने लगाई दौड़, बसों में भीड़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां जिलेभर में महिलाओं को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए गए। वही सरकार की ओर से निशुल्क सफर का महिलाओं ने दिनभर लुत्फ उठाया।
रविवार को छुट्टी को दिन होने के बावजूद ही सुबह-सुबह ही निशुल्क सफर के लिए महिलाओं की हुजूम जिला बस स्टेंड पर दिखाई देने लग गया। वही रोडवेज बस स्टेंड पर रोडवेजकर्मियों ने महिला यात्रियों का गुलाब के फूल से स्वागत किया। वही निशुल्क यात्रा के लिए महिलाओं की हुजूम का यह आलम था कि अधिकतर रोडवेज बसों में महिलाओं सवारियों की तुलना में पुरुष सवारियों की संख्या ना के बराबर रही हैं। इस कारण पुरुष यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी हैं। लेकिन निशुल्क सफर का आनंद लेने के लिए महिलाएं बस स्टेंड पर आवाजाही दिनभर चलती रही। बस स्टेंड पर कई बार ऐसा स्थिति भी देखी जब स्टेंड परिसर में जैसे बस आती हैं तो महिलाएं सीट पाने के लिए अपने बच्चों सहित दौड़ लगाती हुई नजर आई। शहर सुबह से शुरु हुआ यह दौर दिनभर जारी रहा। चूंकि सोमवार से दो दिवसीय रंगोत्सव का शुरुआत होनी हैंं, लेकिन उसके बावजूद बस स्टेंड पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। वही दोपहर को महिला यात्रियों की संख्या में थोड़ी कम हुई, पर शाम होते ही बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ दोबारा शुरू हो गई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क यात्रा के लिए बस स्टेंड पहुंची महिला यात्रियों को टोंक डीपो मुख्य प्रबंधक रामचरण गोचर, बस स्टेंड प्रभारी सत्यनारायण जाट, दयाराम, सुआलाल सहित अन्य रोडवेजकर्मियों ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। रोडवेज के अधिकारियों ने के अनुसार यात्री भार को देखते हुए 4-5 बस अतिरिक्त लगवाई गई थी।
टोंक | रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बस पहुंचते ही सीट पाने के लिए दौड़ लगाती महिलाएं।