- Hindi News
- National
- Deoli News Rajasthan News Work Order Of Todaraisingh Botunda Road Continues Work Started
टोडारायसिंह-बोटूंदा रोड का वर्कऑर्डर जारी, कार्य शुरू
टोडारायसिंह-बोटूंदा रोड का सार्वजनिक निर्माण विभाग से वर्क आर्डर मिलते ही ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया है। इससे दो साल के लंबे इंतजार के बाद इस मार्ग के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रोड काफी जर्जर अवस्था में होने के चलते आमजन को आवाजाही में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
टोडारायसिंह से बोटूंदा 20 किलोमीटर के मार्ग पर रोड बनवाने के लिए पीडब्लूडी ने 18.30 करोड का हरदयाल कंस्ट्रक्शन को वर्कआर्डर जारी कर दिया है। यह रोड टोडारायसिंह के जीरो पाइंट खरेड़ा तिराहे से बस्सी, गोलेहडा, सालग्यावास, रामपुरा से बोटूंदा तक 20 किलोमीटर बनेगा। टोडारायसिंह से रामपुरा तक 7.5 मीटर व रामपुरा से बोटूंदा 5.5 मीटर चौडा बनाया जाएगा। इस मार्ग के गांवों के अंदर सीसी रोड बनाया जाएगा तथा बाकी में डामरीकरण सडक बनेगी। इसे बनाने के लिए ठेकेदार हरदयाल कंस्ट्रक्शन को 16 माह की समय सीमा दी गई है।
ठेकेदार की माने तो मार्च, 2021 तक इस रोड का कार्य लगभग पूरा करवा दिया जाएगा। ठेकेदार ने इस मार्ग के दोनों ओर की जंगल सफाई कार्य शुरू कर दिया है। वही इस रोड के बनने की क्षेत्र के लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। रोड के नही बनने से ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
खास कर महिलाओं की डिलेवरी के लिए टोडारायसिंह सीएचसी पर लाते समय जान जोखिम भरी रहती है। इससे खास कर इस मार्ग के ग्राम बस्सी, गोलेहड़ा, सालग्यावास, रामपुरा, चंदपुरा, कंवरावास, कुरािसया, बनेडिया चारनान, बोटूंदा आदि गांवों के ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी थी। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से आने जाने वाले वाहन 20 से 30 की स्पीड़ में भी मुश्किल से चल पाते है। यह टोडारायसिंह व देवली उपखण्ड मुख्यालयों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। सडक बनने के बाद इस मार्ग पर निजी व सरकारी यात्री बसों का भी संचालन हो सकेगा। बता दे इस रोड को तत्कालीन भाजपा सरकार के शासन में स्थानीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने अथक प्रयास कर मंजूर करवाया था। जिसके टेंडर भी हो गए थे लेकिन इस रोड का मामला हाई कोर्ट में चले जाने से कार्य रुक गया था।