पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Peplu News Rajasthan News Workers Will Get Interest Free Loan Of Up To 5 Lakhs For Business

श्रमिकों को व्यवसाय के लिए मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालपुरा| श्रमिकों का उत्थान कार्यक्रम तहत श्रमिकों को व्यवसाय करने के लिए बगैर ब्याज पांच लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से अनेक घोषणाएं श्रमिकों के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि श्रमिक बगैर ब्याज के ऋण से कोई भी लाभकारी व्यवसाय लगा कर आर्थिक विकास की ओर अग्रसर हो सकेगा। श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने चांदसेन के ईकोडेरा प्रवास दौरान बताया कि श्रमिकों के कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक जिलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जूली ने एक मई को प्रदेश में श्रमिक दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी है। टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र के चांदसेन गांव में दो अप्रेल को श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाने के लिए विशाल कैंप लगाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...