पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
उदयपुर. राजस्थान में नारायण सेवा संस्थान ने बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की स्थिति को दूर करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के एक हिस्से के रूप में संस्थान ने 25 नए पोषण प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया है। जिसके बाद इन क्षेत्रों में लोगों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने की मुहिम तेज कर दी है। नारायण सेवा संस्थान का यह अभियान मुख्य तौर पर उदयपुर जिले में केंद्रित है। इस अभियान के अंतर्गत पोषण योजना के तहत कुपोषण से बचाव अभियान के सिलसिले में लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पोषण अभियान दरअसल एक मिशन है, जिसे 2022 तक कुपोषण मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए चलाया जा रहा है। यह बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई एक समग्र योजना है, जिसे देश के विभिन्न जिलों में लागू किया गया है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 102 नंबर पर
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2019 के अनुसार 117 देशों की सूची में भारत की रैंकिंग 102 है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) के जीरो हंगर सैक्शन के अनुसार देश में सबसे खराब प्रदर्शन वाले 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में राजस्थान ने 35 अंक हासिल किए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.