जीप पलटने से दो परिवारों के 13 लाेग घायल, सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे
झाड़ोल(फ)| पानरवा थाना क्षेत्र के नेवज के पास असंतुलित जीप सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में दो परिवार के 13 लाेग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पानरवा अस्पताल पहुंचाया। जहां से 5 गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया। थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि मांडवा थाना के धनोदर निवासी दो परिवाराें के लोग अपने रिश्तेदार वांगली(बिरोठी) कार्यक्रम में शामिल हाेने आए थे। कार्यक्रम सम्पन्न होने पर शाम को अपने गांव लौट रहे थे। तेज गति होने से अनियंत्रित हाेने से जीप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में धनोदरा निवासी नानसिंह (55), प्रभुलाल (52), मोडीबाई (52), होमसिंह (40), कंकुबाई (30), सरदारसिंह (38), धापूबाई (55), गुमानसिंह (35), मांगीबाई (40), हनुबाई (52), लिमबदीबाई (52), गुमान सिंह (52), लखम सिंह (56) घायल हुए।