पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हॉर्स ट्रेडिंग से बचने गुजरात के 14 कांग्रेस विधायक जयपुर भेजे, कुछ उदयपुर भेजे जा सकते हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुजरात से राज्यसभा की 04 सीटों के लिए भाजपा के 03 प्रत्याशी उतारने के बाद अब कांग्रेस को गुजरात में जनप्रतिनिधियों की हॉर्स ट्रेडिंग का भय सता रहा है। ऐेसी किसी भी संभावना को नियंत्रित करने और पार्टी विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति के तहत गुजरात कांग्रेस ने अपने विधायकों को गुजरात से बाहर भेजना शुरू कर दिया है। गुजरात कांग्रेस ने अपने 73 विधायकों में से 50 को राजस्थान भेजने का फैसला किया है। पहली खेप में 14 विधायकों को जयपुर-राजस्थान भेजा गया है। शेष 36 विधायकों को भी इसी तरह भेजा जाएगा। अन्य 05 को किसी रिसॉर्ट में ले जाया जाएगा जबकि 15 से 18 विधायक गुजरात में ही रहेंगे।

खबर यह भी है कि- कांग्रेस विधायक शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी के गुट में विभाजित प्रतीत हो रहे हैं। उत्तर गुजरात अंचल के विधायकों का समूह भरत सिंह के समर्थन में है। एक समूह जयपुर भेजा गया है -दूसरे समूह को उदयपुर भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि शक्ति सिंह और भरत सिंह सोलंकी कांग्रेस से राज्यसभा के प्रत्याशी हैं। 26 मार्च को राज्यसभा के लिए चुनाव होना है। तीसरेप्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा को 08 अन्य विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

राज्यसभा चुनाव

खबरें और भी हैं...