पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपए चाेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेरवाड़ा| कस्बे में शनिवार रात बदमाशाें ने दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार नकदी चुरा ली। दुकान मालिक नरेंद्र पटेल के अनुसार शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने कस्बे के डाक बंगले के पास स्थित मुलेश्वर दूध डेयरी दुकान का ताला तोड़ कर दुकान का सारा सामान बिखेर दिया। वहीं चोरों ने दुकान के काउंटर से 15 हजार की नकदी चुरा ली। दुकान के पड़ोस में स्थित मकानों के दरवाजे के बाहर कुंदे लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार सुबह दुकान मालिक नरेंद्र पटेल दुकान पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली।
खबरें और भी हैं...