शहर की 22 महिलाओं का सम्मान, विधायक किरण बोलीं-नारी यानी सृजन, पहचाने शक्ति
महिला दिवस के मौके पर दैनिक भास्कर और अर्थ डायग्नोस्टिक के साझे में शनिवार को हॉस्पिटेलिटी पार्टनर रमाडा रिसोर्ट में नारी शक्ति सम्मान समारोह हुआ। इसमें शहर की 22 महिलाअों को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रिद्धिमा शर्मा थीं। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. सुजान सिंह, रमाडा रिसोर्ट की डॉली तलदार, डॉ. दीपा सिंह आदि थे।
विधायक और पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि महिलाएं हर रूप में उत्तम होती है। वे जो कार्य करती हैं, उन्हें काेई और नहीं कर सकता है। महिला रचनाकार हैं, जन्म देने की शक्ति उसी में है। इसलिए नारी को पूजा जाता है। हमें बेटों में संस्कार देने होगे कि जब भी किसी बेटी-बहन को देखें तो आदर का भाव रखें। इसी से समाज में सुधार आएगा और महिलाओं के प्रति हिंसा में कमी आएगी। एडीजे रिद्धिमा शर्मा ने कहा कि शारीरिक और घरेलू हिंसा का कड़ा विरोध करें, लेकिन पारिवारिक मूल्यों को बचाएं। ऐसा भी न हो कि पति नारियल पानी न पिलाकर लाए तो झगड़ा तलाक की नौबत तक पहुंच जाए। महिलाओं को फाइनेंशियल तौर इंडिपेंडेंट होना चाहिए। इससे कई समस्याएं अपने आप खत्म हो जाती हैं। महिलाएं बचत करने की आदत रखें, क्योंकि पता नहीं कब जरूरत पड़ जाए। जो जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं, उनको करने दीजिए। हर बार जरूरी नहीं है कि सबको सफलता प्राप्त हो। अर्थ डाग्यनोस्टिक्स के सीईओ डाॅ. अरविंदर सिंह ने कहा कि नारी शक्ति समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नारी शक्ति को समाज में बहुत ऊंची जगह दी गई है। देश के कानून में भी बहुत बड़ी जगह दी गई है। कानून ने भी उनके अधिकारों का माना है। महिलाएं कानून के द्वारा दी गई शक्तियों का सदुपयोग करें और कानून का लाभ उठाएं। समाज में जिन महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं, उनको जागरूक करे। इसके लिए निरन्तर प्रयास करते रहने होंगे। डॉली तलदार ने कहा कि सशक्त समाज बनाने के लिए नारी का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित होकर महिलाएं अपने सपने तो पूरे कर ही सकती हैं, बच्चों को भी संस्कारवान बना सकती हैं।
विभिन्न श्रेणियों में इनका हुआ सम्मान
{एडमिनिस्ट्रेटिव एण्ड वुमन इम्पावरमेंट : डॉ. टी.शुभमंगला, एसडीएम-कोटड़ा।
{हेल्थ सर्विस : डॉ. संगीता गुप्ता-डायरेक्टर अरावली हॉस्पिटल, डॉ. ज्योति गौतम-मैनेजिंग ट्रस्टी अलख नयन हॉस्पिटल, डॉ. सोनिया गुप्ता-डायरेक्टर किडनी केयर हॉस्पिटल, डॉ. दृष्टि छाबड़ा-डायरेक्टर एनआईसीसी।
{वुमन इम्पावरमेंट : श्रद्धा गट्टानी-ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट, कल्पना शर्मा-जिला परिवहन अधिकारी, शुभा सुराणा- योग प्रशिक्षक, सुरभि जैन-एमडी घूमोसा डाट काॅम, बिंदु शर्मा- डायरेक्टर आरनोल्ड फिटनेस क्लब, मनीषा भटनागर-पीसीपीएनडीटी को-ऑर्डिनेटर, शानू लोढा-आईआईएम एडमिनिस्ट्रेटिव, स्वाति अग्रवाल- डायरेक्टर रेडिसन ब्लू पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा।
{सोशियल वर्क : डॉ. नूतन कवितकर-असिस्टेंट प्रो. मीरा गर्ल्स कॉलेज, डॉ. ज्योति गौतम- असिस्टेंट प्रो. मीरा गर्ल्स कॉलेज, शालू जैन-जय दाता एनिमल एड फाउंडेशन, वन्दना अग्रवाल- डायरेक्टर नारायण सेवा संस्थान, डॉ. रंजना जोशी- असिस्टेंट प्रोफेसर पेसिफिक कॉलेज, रेखा शर्मा-सीओ गाइड, किरण जैन-अध्यक्ष कृष्ण जागृति मंच।
{स्पोर्ट्स : आत्मिका गुप्ता और नेहा कुमावत- छात्रा।
पद नहीं अपने लिए करें काम : कोटड़ा उपखंड अधिकारी डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि महिलाएं हमेशा अपने लिए काम करें, किसी नाम या पद के लिए नहीं। जो अपनी जिंदगी में कुछ नया करना चाहते है, वो अपनी पसंद क्षेत्र चुनें और जी-जान से उसमें जुट जाएं।
शारीरिक और घरेलू हिंसा का कड़ा विरोध करें, लेकिन पारिवारिक मूल्यों को बचाएं : एडीजे रिद्धिमा