होली पर तैनात रहेंगे होमगार्ड-पुलिस के 2200 जवान, आरएसी कंपनी रहेगी
होली के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा चाक चौबंद रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया जाएगा। जाब्ते में 200 होमगार्ड, एक आरएसी कंपनी और पुलिस के 2000 जवान तैनात रहेंगे। थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में पुलिस प्रशासन की ओर से रविवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 36 स्थाई वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत सविना पुलिस ने शाजिद अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी मुर्शिद नगर, गगन कुमार बनाम साजिद अहमद, कांतीलाल पुत्र भीमशंकर नागदा निवासी रामसिंह जी की बाडी, भूपालपुरा पुलिस ने नरेन्द्र पुत्र रतन लाल औदिच्य निवासी पाठो की मगरी सेवाश्रम चौराहा, प्रतापनगर ने कन्हैया लाल उर्फ साहिबा तेली, नरपत सिंह सोलंकी निवासी पुरोहितों की मादडी, जीवन नाथ जोगी निवासी देलवाडा, लक्ष्मण गमेती निवासी पिपरोली थाना घासा, धानमंडी ने सूरज शर्मा निवासी भुवाणा, सलूंबर ने महेन्द्र मीणा निवासी कराकला थाना झल्लारा,बेकरिया ने फिरदौस खां निवासी लधापुरावास धानेरा, हाथीपोल ने मलिक हुसैन निवासी महावतवाडी, अंबामाता ने लक्ष्मी लाल मेघवाल निवासी बलाइयों की गवाडी, कठार गोगुन्दा, भूपेश सेन निवासी सज्जनगढ़ रोड,गोवर्धनविलास ने शांतिलाल मीणा निवासी बिलख फला कलावत थाना ऋषभदेव, कुराबड़ ने देवीलाल डांगी पटेल निवासी सोमाखेड़ा, शक्तिसिंह गहलोत निवासी सिंहाड़ थाना खेरोदा, घासा ने भूरालाल निवासी तुरकिया, सुखेर ने भुवनेश्वर शर्मा उर्फ छोटू निवासी झामेश्वर दूध डेयरी सौ फीट रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मीरानगर, माण्डवा ने जीवा बुम्बडिया निवासी भींहाटा के खिलाफ कार्रवाई की।