मानसून राहत भरी खबर लाया है। शुरुआत पीछोला से हुई है, जिसका जलस्तर 54 दिन से माइनस में था। बीते हफ्ते कैचमेंट में हुई बारिश की आवक के बाद रविवार शाम पानी ने झील का जीरो गेज छू लिया। अब जलस्तर प्लस में बढ़ेगा। फिलहाल नांदेश्वर चैनल में डेढ़ अाैर सीसारमा में ढाई फीट बहाव बना रहने से इस झील में अावक बनी हुई है। अब रिंग राेड की तरफ झील का सूखा पेटा भी धीरे-धीरे पानी से कवर होने लगा है। बता दें कि 11 फीट पूर्ण भराव क्षमता वाली यह झील इस साल 9 मई को सील (0) लेवल पर आ गई थी। तेज गर्मी और पीने के लिए सप्लाई के चलते इसका जलस्तर 13 मई को माइनस में आ गया था। करीब 10 दिन पहले तक इसमें माइनस पौने तीन फीट पानी ही बचा था।
बीती रात बारिश : शहर में 18, जयसमंद 99, ऋषभदेव 85, केजड़ 70, मदार 33, नाई 17, साेम कागदर 41, खेरवाड़ा 48 अाैर बावलवाड़ा में 45 मिलीमीटर पानी बरसा।
मादड़ी बांध में पांच और देवास प्रथम बांध में साढ़े तीन फीट पानी बढ़ा
बीती रात मादड़ी बांध में 5 अाैर देवास प्रथम बांध में साढ़े तीन फीट पानी की अावक हुई। मादड़ी बांध का जलस्तर सील लेवल पर था, जाे पांच फीट हाे गया है। देवास प्रथम में साढ़े तीन फीट आवक से इसमें अब 7 फीट पानी है। बड़ी तालाब में एक ही रात में पाैन फीट पानी आने से जलस्तर सवा 10 फीट हाे गया। फतहसागर में अावक शुरू नहीं हुई है। पीछाेला का जलस्तर अाठ फीट से ऊपर पहुंचने पर स्वरूप सागर लिंक नहर के गेट खाेलकर पानी फतहसागर में डायवर्ट किया जा सकता है।
पीछाेला का जलस्तर रविवार शाम 0 के गेज तक पहुंच गया।
प्रमुख झीलाें का मौजूदा जलस्तर
झील भराव क्षमता 2018 2019
फतहसागर 13 5.4 -6.7
पीछाेला 11 6.4 0
बड़ी 32 21.10 10.3
मदार बड़ा 24 12 4.8
मदार छाेटा 21 7.2 3.4
देवास प्रथम 34 5 7
अाकाेदड़ा बांध 60 6.5 डाउन सिल लेवल
मादड़ी बांध 34 5.2 5
जयसमंद 27.5 16.7 7.8
उदयसागर 24 9.7 6.10
*जल स्तर फीट में 7 जुलाई तक, जल संसाधन विभाग के अनुसार