पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पावटी में हत्या के 6 अभियुक्त गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेकरिया थाना पुलिस ने पावटी कला गांव में पारिवारिक रंजिश काे लेकर 8 मार्च काे युवक की हत्या के छह अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया अाैर एक अपचारी काे डिटेन किया है। थानाधिकारी सकाराम ने बताया कि मामले में पावटी कला निवासी खेताराम पुत्र गांगाराम, इसके पुत्र बदाराम, गांगा पुत्र अणदाराम, खुमीबाई प|ी अणदाराम, सुगना प|ी रणशाराम अाैर जनता प|ी मीठाराम काे गिरफ्तार किया। वहीं एक अपचारी काे डिटेन किया। उन्हाेंने बताया कि 8 मार्च की रात काे सूचना मिली थी कि पावटी कला में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया है। बेकरिया सीएचसी पर घायल राजू उर्फ रगा पुत्र मेघा गरासिया से पूछताछ की। उसने कहा कि रात 11 बजे परिवार के सदस्य साेने की तैयारी कर रहे थे। परिवार के ही अणदाराम गरासिया की चार साल पहले हुई माैत हुई थी उसी की रंजिश काे लेकर उनके परिजन घर अाए। इसमें खेताराम, बदाराम, गांगा, दिनेश, खुमीबाई, सुगना, जनता थी। सभी के हाथ में कुल्हाड़ी, तलवार अाैर लाठी थी। उन्हाेंने मेरे परिवार सदस्याें पर हमला कर दिया। बेटी होमीबाई अाैर बेटे रमेश को खींचकर घर के बाहर ले गए अाैर मारपीट की। उसके बाद पड़ाेसी ने सभी घायलों सीएचसी पहुंचाया। उपचार के दाैरान बेटे रमेश की माैत हाे गई।

खबरें और भी हैं...