चार जगह से 6 बाल श्रमिक रेस्क्यू किए
उदयपुर | मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने शनिवार काे चार प्रतिष्ठानों से 6 बाल श्रमिकाें काे रेस्क्यू कर नियाेक्ताअाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यूनिट के प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि हिरणमगरी के परमात्मा कलेक्शन, स्मार्ट सिटी वर्क में सीसी रोड निर्माण करते हुए, धानमंडी क्षेत्र के जय भोले रस भंडार से एक-एक अाैर राजेश रेस्टोरेंट से 3 बाल श्रमिकों काे रेस्क्यू किया है। सीडब्ल्यूसी ने बच्चाें काे शेल्टर होम भेजा है।