पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साेने में 600 रुपए अाैर चांदी में 2000 रुपए की गिरावट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काराेबारी गतिविधियाें पर काेराना वायरस की मार अाैर ज्यादा गहरी हाेती जा रही है। निवेश के लिए सुरक्षित साेना भी अब मंदी के वायरस का शिकार हाे गया है। शनिवार काे वैश्विक मंदी के असर से स्थानीय सर्राफा बाजार में साेना 600 रुपए प्रति दस ग्राम टूट गया वहीं चांदी भी 2000 रुपए प्रति किलाे सस्ती हाे गई। दाे दिन में साेना 1290 रुपए अाैर चांदी 4200 रुपए घट चुकी है।

काराेबारियाें के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के 120 से अधिक देशों तक फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। वैश्विक स्तर पर भारी बिकवाली से विदेशों में शुक्रवार को सप्ताहांत पर साेने-चांदी पर भारी दबाव दिखा। लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर सोना हाजिर भारी गिरावट लेकर 1529.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 71.50 डॉलर टूटकर 1,517.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर करीब एक डॉलर गिरकर 14.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

साेना शुक्रवार के काराेबार में एक समय 75 डाॅलर प्रति अाैंस तक टूट चुका था। शेयर बाजाराें में मंदी के भाव लिक्विडिटी क्राइसिस पैदा हाे गया जिसे साेने-चांदी में अाई भारी गिरावट ने अाैर गहरा कर दिया। विदेशाें में यह अालम है कि साेने काे बेचने में सभी जुटे हुए हैं। साेने के लिए कहा जाता है कि इसे अाप जब चाहे बेच सकते हैं ताे यही बात काराेबारी जगत मंे अभी चल रही है।

अब भी है साेने में दम

यूराे पेसिफिक केपिटल के सीईअाे पीटर शिफ के अनुसार माैजूदा मंदी का दाैर माैद्रिक सप्लाई बढ़ाने की बात कर रहा है। दबाव के दाैर में अधिक मनी सप्लाई साेने के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। उनके अनुसार साेने में अब भी दम है। माैजूदा हालाताें में उत्पादन भले ही कम हाे जाएगा जिससे वस्तुअाें की सप्लाई प्रभावित हाेगी वहीं विश्व में माैद्रिक अापूर्ति बढ़ जाएगी।

उदयपुर सर्राफा भाव

चांदी (999) 42,400, चांदी रिफाइनरी 41,800 रुपए प्रति किलो। सोना स्टैंडर्ड 41,710 रुपए, सोना जेवराती 40,040 रुपए प्रति दस ग्राम।
खबरें और भी हैं...