कार में छाेड़ भागे थे 800 ग्राम अफीम, दाे अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस गश्त देख कार में अफीम छाेड़ भागने वाले दाे अभियुक्ताें काे सूरजपाेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राम सुमेर ने बताया कि अायड़ निवासी कुलदीप उर्फ भूरिया उर्फ दीपू पुत्र पुष्कर लाल अाैर बेदला के कुम्हाराें की घाटी निवासी विनोद उर्फ कालू पुत्र किशन लाल सालवी काे गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने बताया कि 24 फरवरी काे भूपालपुरा पुलिस काे गश्त के दाैरान 100 फीट राेड पर एक संदिग्ध कार खड़ी हुई दिखी थी। कार के पास दो व्यक्ति खड़े थे जो पुलिस वाहन को देखकर मौके से भाग गए।
कार की तलाशी में 800 ग्राम अफीम पाई मिली। इसके बाद जांच रामसुमेर काे दी। दाेनाें अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया जिनसे अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ चल रही है।