शहर में निकाली रैली, सबने ली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ
उदयपुर | नगर निगम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम किए। महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष रेखा ऊंटवाल ने बताया कि 8 मार्च को मनाए गए विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम जिला परियोजना अधिकारी शैल सिंह के निर्देशन में कई कार्यक्रम कर रहा है। इसके अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है। इसमें हस्ताक्षर अभियान, शपथ, रंगोली कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर गुरुवार को नगर निगम में स्वयं सहायता समूह की 115 महिलाओं ने रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए जागृत किया।