पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज रफ्तार बस की चपेट में अाने से युवक की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के करनाउवां में बलेवड़ी मोड पर तेज रफ्तार बस की चपेट में अाने से सड़क किनारे चल रहे युवक की माैत हाे गई। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि रविवार दोपहर डेढ़ बजे करनाउवा निवासी शिवनारायण (35) पुत्र अंबालाल मीणा घाेड़ी में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर घर लाैट रहा था। वह बलेवड़ी माेड़ पर टैंपाे से उतरकर पैदल जा रहा था।

तभी खेरवाड़ा की तरफ से आती निजी बस ने युवक को चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खेरवाड़ा-कल्याणपुर राेड पर दाे घंटे तक जाम लग गया। कल्याणपुर चाैकी के कांस्टेबल ने बस काे चाैकी में रखवाया। सूचना पर डिप्टी विक्रम सिंह, एएसआई महेंद्र सिंह चावड़ा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां से मृतक को खेरवाड़ा मोर्चरी लाए। बस को भी जब्त कर थाने में खड़ा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जयसमंद: बाइकाें की भिड़ंत में दो युवक घायल

जयसमंद| जयसमंद-सलूंबर स्टेट मेगा हाइवे पर रविवार शाम छह बजे दो बाइकाें की भिड़ंत में दाे लाेग घायल हाे गए। घायलाें काे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हेड कांस्टेबल वक्त सिंह ने बताया कि वीरपुरा बाइपास पर अामने सामने अा रही दाे बाइक टकरा गई। इसमें बामणिया निवासी इंद्र सिंह सहित कंताेड़ा निवासी युवक घायल हाे गया। इसी तरह वलकूंडा-जावद मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर झील की रैलिंग से टकराकर घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।

खेरवाड़ा: जीप-स्कूटी भिड़ी, स्कूटी सवार युवक घायल

कल्याणपुर. मौका-मुआयना करती पुलिस, मौके पर जमा लोग।

खेरवाड़ा| थाना क्षेत्र के नयागांव में जीप अाैर स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम 6 बजे स्कूटी चालक बोखला निवासी सुरेश पुत्र हांजा खेरवाड़ा से थाणा की तरफ जा रहा था। तभी नयागांव में सामने से आ रही जीप से टक्कर हो गई। सूचना पर हेड कांस्टेबल प्यारेलाल, कांस्टेबल भरत, रोहित मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायल युवक को खेरवाड़ा के सीएचसी पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर युवक को उदयपुर रेफर किया।
खबरें और भी हैं...