पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाईअाईएम : दीक्षांत 30 को, 255 पीजीपी, 15 पीजीपीएक्स छात्राें काे मिलेगी डिग्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | अाईअाईएम उदयपुर इस वर्ष अाठवां दीक्षांत समाराेह 30 मार्च काे मनाएगा। कार्यक्रम में पीजीपी बैच के 255 छात्राें काे एमबीए अाैर पीजीपीएक्स के 15 छात्राें काे एमबीए की डिग्री दी जाएगी। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हाेने वाले कार्यक्रम में बायकाॅन लिमिटेड की चेयरमैन अाैर एमडी किरन मजूमदार शाॅ शामिल हाेंगी। इस बार पीजीपीएक्स ग्लाेबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट में हाेने वाली 15 माह के एमबीए के लिए भी डिग्री दी जाएगी। अबतक इसके लिए डिप्लाेमा दिया जाता था। पीजीपी में 255 अाैर पीजीपीएक्स में 15 छात्राें काे डिग्री दी जाएगी। इसके अतिरिक्त छात्राें काे 3 मेडल भी दिए जाएंगे। इसमें 1 स्काॅलास्टिक मेडल पीजीपीएक्स एमबीए अाैर एक स्काॅलास्टिक मेडल पीजीपी के लिए दिया जाएगा। ये मेडल जिनका बेहतरीन अकेडमिक परफाॅरमेंस हाेगा उन्हें दिए जाएंगे। वहीं एक अाॅलराउंडर मेडल हाेगा जाे सभी क्षेत्राें में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र काे दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...