अलवर: आपसी रंजिश में घर में सो रही महिला को गोली मारी
अलवर | सदर थाना क्षेत्र के गांव मोजदीका में आपसी रंजिश के चलते 45 वर्षीया महिला बर्फी गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी 12 साल की बेटी सपना भी सिर में छर्रे लगने से घायल हो गई। सपना को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पति मायाराम गुर्जर ने अपनी पुत्रवधू के भाई व उसके चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। दाेनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। सदर थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि मायाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात को वह प|ी बर्फी व बेटी सपना के साथ एक ही कमरे में सो रहा था।