लेकसिटी में जुटे 12 से ज्यादा देशों के कलाकार
उदयपुर|श्रेयांसी इंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर ऑर्गेनाइज़ेशन, और सेंट पीटर्सबर्ग सेंटर फॉर ह्यूमैनिटेरियन प्रोग्राम्स, रशियन सेंटर फॉर साइंस और कल्चर और राजस्थान आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट के साझे से इंटरनेशनल पेंटिंग एक्सपिडिशन आर्ट-ईको एक सोशियो- कल्चरल प्रोजेक्ट हो रहा है। श्रेयांसी इंटरनेशनल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रेयांसी मनु ने बताया कि लगभग तीन महीने चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एन्वायर्नमेंट और इकोलॉजिकल पहलु है जिसे आर्ट और कम्युनिटी के माध्यम से बताया जा रहा है। 21 मार्च तक होने वाले आर्ट-इको में रूस, किर्गिस्तान, थाईलैंड, यूक्रेन, लात्विया, इटली, फ्रांस, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, पोलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश आदि देशों से लगभग 75 कलाकराें के हिस्सा ले रहे हैं।