बेस्ट सिनेमेटोग्राफर का अवार्ड यशवंत को
उदयपुर | हैदराबाद में हुए वर्ल्ड इंडियन फिल्म फेस्टिवल में उदयपुर के यशवंत साहू को बेस्ट सिनेमेटोग्राफर का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड डायरेक्टर शुभस्तु दक्ष पांडे की बनाई शॉर्ट फिल्म मकतूब पार्ट टू में के किए काम पर मिला है। इसकी शूटिंग वाल सिटी और शहर के आसपास हुई थी। नोमिनेशन के लिए दुनिया भर से कई शॉर्ट फिल्में थीं।