बीसूका समिति की बैठक 16 को
उदयपुर | बीस सूत्री कार्यक्रम आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय की जिला स्तरीय (द्वितीय स्तर) समिति की बैठक 16 मार्च को सुबह 11 बजे जिला कलक्टर आनंदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने को कहा है।