पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात वाहन से टकराई कार, महिला सहित दाे की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर सेमला थला गांव के पास कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल हो गया। बेकरिया थानाधिकारी सकाराम ने बताया कि उदयपुर से सिरोही जाते समय थाना सर्कल के सेमला थला गांव के पास आई-20 कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में रानी रावा (26) पुत्री सुनीरावा निवासी गुवाहाटी, सुषमा बैन (28) पुत्री नैनी गोपाल, निवासी गनगनाडापुर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल, गजेंद्र (21) पुत्र भंवरदास उर्फ ललित वैष्णव निवासी पानेरियों की मादड़ी (हिरणमगरी) और पंकज (25) पुत्र मांगीलाल वैष्णव निवासी जुड़ (कुराबड़) गंभीर घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से गोगुंदा सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान पंकज वैष्णव की मौत हो गई। उसका शव गोगुंदा सीएचसी मुर्दाघर में रखवाया है। बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया। जहां रास्ते में रानी रावा की मौत हो गई। बाकी दोनों घायलों को एमबी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने कार को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

पेड़ से टकराया ट्रेलर, चालक-खलासी की मौत

कोटड़ा | क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 सिरवल गांव के पास असंतुलित ट्रेलर नीम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई। बेकरिया थानाधिकारी सका राम ने बताया कि शाम 7.45 मिनट पर कोटा से मूदड़ा पोर्ट कोटा स्टोन की पेटियां भरकर जा रहा ट्रेलर असंतुलित होकर नीम के पेड़ से टकरा गया। इससे कोटा स्टोन की पेटियों के नीचे दबने से चालक मदनलाल (27) पुत्र शंकर मीणा निवासी बेरूदनी थाना बिगोद, जिला भीलवाड़ा, सहचालक सांवरलाल (24) पुत्र भगवान मीणा निवाली रामपुरिया मांडलगढ़, जिला भीलवाड़ा की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन की सहायता से दोनों के शव को निकालकर बेकरिया सीएचसी मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही दोनों के परिजनों को सूचित किया है।
खबरें और भी हैं...