- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur News Rajasthan News Carena Suspected Australian Tourist Recruitment Screening Of 2894 Including 295 Foreign Tourists 417 Winter Colds
काेराेना : संदिग्ध ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट भर्ती, 295 विदेशी पर्यटकों सहित 2894 की स्क्रीनिंग, 417 को सर्दी-जुकाम
रविवार को कोरोना वायरस संदिग्ध ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट को पारस जेके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रोगी को सर्दी-जुकाम की शिकायत पर ही एहतियात के तौर भर्ती किया गया है। ये ना तो किसी कोरोना वायरस पीड़ित के संपर्क में आया है, ना ही उसे बुखार है, ना श्वांस लेने में तकलीफ है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि इस दिन एमबी अस्पताल में 83, जगदीश चौक में 55 और विभिन्न होटल्स में 157 की विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग की गई। जिलेभर में 2894 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 417 लोग सर्दी-जुकाम से पीड़ित पाए गए। कलेक्टर आनंदी के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने उदयपुर के सभी निजी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स की बैठक ली। बैठक में सभी चिकित्सा संस्थानों को स्क्रीनिंग के लिए अलग से ओपीडी खोलने के निर्देश दिए गए। निजी चिकित्सा संस्थानों को प्रतिदिन एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, डिसइन्फेक्शन रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए। जांच के लिए सैंपल लेने हों तो आरएनटी में प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है।
इन चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुएचिकित्सा निदेशालय जयपुर के उपनिदेशक डाॅ. उदाराम की मौजूदगी में हुई इस बैठक में आईएमए सचिव डॉ. आनंद गुप्ता, जेडी डॉ. जुल्फिकार अहमद काजी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राघवेन्द्र राय, इंदिरा आईवीएफ, जीएमसीएच, पीएमसीएच, पीआईएमएस, जीबीएच अमेरिकन, पारस जेके हॉस्पिटल, अरावली हॉस्पिटल, जेके हॉस्पिटल, नीलकंठ फर्टिलिटी, जीवंता हॉस्पिटल सहित करीब 28 निजी चिकित्सा संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
चिकित्सा अधिकारियाें ने विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग की।