पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा के आपत्तिजनक फोटो लेकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर| काॅलेज छात्रा के आपत्तिजनक फोटो लेने पर भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज हुअा है। पुलिस के अनुसार छात्रा के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि बेटी कॉलेज में पढ़ती है। वह कुछ समय से गुमसुम थी। विश्वास में लेकर बात की तो बताया कि दो साल पहले शशांक वैष्णव उसका पीछा करता था और बात करने के लिए दबाव बनाता था। उसने बेटी को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया, फिर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। तब से ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...