पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोरूम प्रबंधक और कर्मचारियों पर पुराना टीवी भेजने का मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर | शोरूम मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ बुक कराए नए टीवी के बजाए पुराना सेट भेजने का मामला सुखेर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मेड़ता सिटी, जोधपुर हाल डी ब्लॉक, आर्ची पेरेडाईज अपार्टमेेंट निवासी अमरजोत पुत्र भंवरलाल विश्नोई ने रिपोर्ट में बताया कि वह अक्टूबर में पिता के साथ भुवाणा स्थित मॉल के के शोरूम से टीवी खरीदने गया था। सेल्समैन ने पसंद किए एलईडी टीवी सेट की कीमत 1 लाख 15 हजार 990 रुपए बताई थी। कर्मचारियों ने बताया कि उसे यह टीवी डिस्काउंट के बाद 95 हजार रुपए में मिलेगा। साथ ही करीब 21 हजार का मोबाइल और एक हजार रुपए का कूपन भी देंगे। मैनेजर से बात कर टीवी खरीदना तय किया। इसकी डिलीवरी 26 अक्टूबर को घर पर हुई। डिब्बा खोला तो पुराना टीवी पाया। बात करने पर शोरूम मैनजर ने इसे नया टीवी बताया और डिलीवरी बॉय को टीवी वहीं छोड़ आने को कहा। दूसरे दिन भी शोरूम पर शिकायत नहीं सुनी गई तो कानूनी नोटिस भिजवाया, लेकिन इस पर भी ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...