पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संगीत, स्वास्थ्य और रोगोपचार पर शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महाराणा कुम्भा संगीत परिषद, सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संगीत विभाग और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के साझे में संगीत, स्वास्थ्य और रोगोपचार पर शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम शनिवार शाम साढ़े 6 बजे शिल्पग्राम में होगा। संयोजक डॉ. यशवंत कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में अहमदाबाद की मशहूर गायिका डॉ. मोनिका शाह अपने गायन से बताएंगी कि रागों से शरीर में मौजूद सातों चक्र, कुंडलिनी को कैसे जाग्रत किया जा सकता है और संगीत के जरिए किस तरह से रोगों के उपचार में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

खबरें और भी हैं...