पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक से गिरकर कोचिंग छात्रा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के हिरणमगरी और गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में दो हादसों में किशोरी और युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-8 में पानी की टंकी के पास रहने वाली गीतिका (17) पुत्री हरीश त्रिवेदी सेक्टर 5 के इंस्टीट्यूट में रीट की कोचिंग करती थी। शनिवार देर शाम वह बाइक पर लिफ्ट लेकर घर लौट रही थी। वीआईपी कॉलोनी में रेलवे ओवरब्रिज के पास किशोरी बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में रविवार तड़के ट्रक ने पिकअप को चपेट में लिया। पिकअप चला रहे नीलेश (21) पुत्र बाबूलाल प्रजापत निवासी कुम्हारों का भट्टा की मौत हो गई। नीलेश साउंड सिस्टम का काम करता था। वह अपने साथी विकास और नरेन्द्र के साथ पिकअप लेकर बलीचा के किसी होटल में साउंड सिस्टम लेने गया था। उसके साथी घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...