सामूहिक दुष्कर्म : सात आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई, एक को जेसी
उदयपुर | गोवर्धन विलास थाने के पास काठियावाड़ी होटल के बाहर अपहरण के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म और युवक से कुकर्म के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी भीलवाड़ा निवासी सिकंदर उर्फ लॉटरी को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत के आदेश हुए।
पुलिस ने बताया कि पुलिस सिकंदर से घटनाक्रम को लेकर पूछताछ करेगी। दूसरी ओर, गिर्वा तहसीलदार श्रवण सिंह की निगरानी में सात अन्य आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई। इनमें प्रदीप मेघवाल उर्फ बापू, शाहरूख उर्फ कुतिया, फरदीन उर्फ गांजा, सरफराज उर्फ छोटा मेवाती, फैयाज, गौरव सिंह उर्फ बिट्टू, माेईन उर्फ दुर्री शामिल थे। पीड़िता ने जेल में इनकी शिनाख्त की।