जगदीश चौक पर कलर फेस्टिवल, रंग गए परदेसी भी
जगदीश चौक पर मंगलवार का दिन विदेशी पर्यटकों के लिए यादगार हो गया। हर तरफ लाल-पीले, हरे-नीले चेहरे थे। विदेशी पर्यटकाें के लिए तो मानो यह सब हैरत और रोमांच से भरा था। इन्होंने इस कलर फेस्टिवल का जमकर मजा लिया। खुद तो रंगे ही, हैप्पी होली कहते हुए सब पर गुलाल उड़ाते रहे। इधर भटि्टयानी चौहट्टा, घंटाघर, मोती चौहट्टा, बड़ा बाजार, रावजी का हाटा, चांदपोल पर भी ऐसी ही रंगत रही। गलियों-चौराहों पर डीजे बजे और होली के गीतों के साथ दिनभर डांस मस्ती रही। इससे पहले सोमवार की देर शाम जगह-जगह होली जलाई गई। जगदीश चौक पर यह शाम भी चकाचौंध से भरी रही। शाम छह बजे कल्चरल प्रोग्राम शुरू हुआ। लोक कलाकारों के साथ शहर की प्रतिभाओं ने भी डांस टेलेंट दिखाया। विदेशी पर्यटकों ने इसके नजारे कैमरों से क्लिक किए।
अाईजी, कलेक्टर अाैर एसएसपी ने पुलिस जवानाें के साथ खेली हाेली
उल्लास के रंग बरसे**
उदयपुर | बुधवार काे पुलिस लाइन में अाईजी बिनीता ठाकुर, कलेक्टर अानंदी अाैर एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई ने जवानाें के साथ हाेली खेली। सुबह 9 बजे से शुरू हुअा कार्यक्रम दाेपहर तक चला। जवानाें ने अधिकारियाें काे गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही अधिकारियाें के साथ जवानाें ने डांस किया। पुलिसकर्मियांे ने गेम भी खेले। कार्यक्रम में एएसपी, डीएसपी, सभी थानाधिकारी, थाना पुलिस अाैर लाइन पुलिस के जवान शामिल हुए। लाइन से वापसी पर थाना परिसरों में भी डीजे बजाकर कई देर तक डांस किया।
रंगों से खिलखिलाए चेहरे
कैमरे में कैद किए नजारे
उदयपुर, गुरुवार, 12 मार्च, 2020| 06