एमबी अस्पताल में आज से कोरोना की जांच भी
उदयपुर | आरएनटी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में शनिवार से कोरोना वायरस की जांच शुरू कर दी जाएगी। एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि जांच करने की अनुमति पुणे से मिल गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंशु शर्मा के नेतृत्व वाली टीम 1 दिन में 40 मरीजों में कोरोना वायरस की जांच कर सकेगी। अब निगेटिव रिपोर्ट वाले मरीजों को तीन-तीन दिन भर्ती नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि जांच रिपोर्ट एक दिन में ही मिल जाएगी।