पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना : आरएनटी में ही जांच, 3 दिन नहीं करना पड़ेगा रिपोर्ट का इंतजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस संदिग्ध सभी मरीजों को अब तीन-तीन दिन तक भर्ती रहकर जयपुर से आने वाली जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब आरएनटी मेडिकल कॉलेज में ही इसकी जांच हो जाएगी। आरएनटी प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि कोरोना वायरस संदिग्धों की जांच के लिए पुणे से किट उदयपुर आ चुकी है। पीसीआर मशीन के जरिए इनसे कोरोना वायरस की जांच की जाएगी। फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है। गौरतलब है कि उदयपुर में अब तक 15 विदेशी पर्यटकों सहित अन्य मरीजों को कोरोना वायरस संदिग्ध पाया गया। जिनके जांच नमूने पुणे और जयपुर भेजे गए और रिपोर्ट तीन-तीन दिन के बाद निगेटिव आई। ऐसे में मरीजों को तीन-तीन दिन तक भर्ती रहना पड़ा। अब एक दिन में सात रिपोर्ट आ जाएगी और निगेटिव रिपोर्ट आने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

322 विदेशी पर्यटकों सहित 1015 की स्क्रीनिंग : चिकित्सा विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर गुरुवार को 1015 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 322 विदेशी पर्यटक, विभिन्न होटलों के 187 कर्मचारी और सहेली नगर में 506 लोग शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि अब तक शहर में 40 हजार 469 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक 13 संदिग्धाें के सैंपल जांच के लिए जयपुर भेजे जा चुके हैं, ये सभी निगेटिव पाए गए। गुरुवार को हुई वीसी में सीएमएचओ ने पीएचसी, सीएचसी सहित सभी चिकित्सा अधिकारियों को स्क्रीनिंग संबंधी प्रशिक्षण देते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग जरूरी है। सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...