कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान शुरू
उदयपुर | अक्षय पात्र फाउंडेशन ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया है। संस्था के प्रबंधक चंद्र सिंह राठौड़ ने बताया की अभिनव सेन और धर्मेंद्र सिंह झाला ने छात्रों को वायरस के बचाव की जानकारी दी। इसके साथ ही भोजन वितरण करने वाले वाहनों पर भी जानकारी के पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।