निगम : 11.91 करोड़ जोड़े, अब अंतिम प्रस्तावित बजट ~ 303.19 कराेड़ का
उदयपुर | नगर निगम का अंतिम प्रस्तावित बजट अब 303.19 कराेड़ का हाेगा। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 291.27 कराेड़ का बजट तैयार किया था, जिसे बैठक में बाेर्ड के सामने रखा था। पार्षदाें, समिति अध्यक्षाें अाैर अधिकारियाें से चर्चा के बाद कई मदाें में बजट बढ़ाया गया। यूडी टैक्स से अाय पर भी काफी बहस हुई थी। इस पर टैक्स से सालाना अाय 12 कराेड़ से बढ़ाकर 18 कराेड़ किया गया। अन्य कई मदाें में भी पार्षदाें अाैर समिति अध्यक्षाें की मांग पर बजट बढ़ाया गया और 11.91 कराेड़ रुपए बजट में अतिरिक्त प्रस्तावित किए गए। अब 303.19 कराेड़ का अंतिम प्रस्तावित बजट तय किया गया है। वर्ष 2019-20 में 313.21 कराेड़ का बजट था। इस बार माना जा रहा था कि पिछले वर्षाें के मुकाबले बजट कम रहेगा। उसी के अनुरूप इस बार गत वर्ष की तुलना में लगभग 23 कराेड़ बजट कम रखा गया था, मगर बाेर्ड बैठक में चर्चा के बाद इसमें बढ़ाेतरी की गई।