निगम चुनाव : भाजपा ने सीपी जाेशी अाैर धर्मनारायण काे बनाया काेटा का प्रभारी
उदयपुर| निगम चुनाव काे लेकर प्रदेश भाजपा ने चुनाव संचालन व्यवस्था के लिए चित्ताैड़ सांसद सीपी जाेशी काे काेटा दक्षिण अाैर मावली विधायक धर्मनारायण जाेशी काे काेटा उत्तर का प्रभारी बनाया है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने धर्मनारायण जाेशी के साथ प्रमाेद सामर काे सह प्रभारी अाैर सीपी जाेशी के साथ दामाेदरलाल अग्रवाल काे सह प्रभारी बनाया है। इधर भारतीय जनता युवा माेर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठाैड़ काे भी काेटा उत्तर में निगम चुनाव व्यवस्था में लगाया है।