दांडी मार्च : वर्षगांठ पर अाज शुरू हाेंगे ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम, 18 तक चलेंगे
महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयन्ती के माैके पर हाेने वाले कार्यक्रमाें के तहत गुरुवार को दांडी मार्च की वर्षगांठ पर ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम शुरू हाेंगे।
कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि 12 से 18 मार्च तक हाेने वाले इन कार्यक्रमाें में राज्य सरकार के पूर्व एडवोकेट जनरल अाैर महात्मा गांंधी जयन्ती आयोजन समिति के प्रदेश सदस्य गिरधारी सिंह बापना गुरुवार को सड़क मार्ग से जयपुर से उदयपुर आएंगे। बापना 13 मार्च को गांधी भजन अाैर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम को लेकर उदयपुर शहर विधानसभा के लिए गोपाल जाट, ग्रामीण नवल सिंह चूंडावत, मावली अशोक वैष्णव, वल्लभनगर माधव अहीर, सलूम्बर शिवसिंह सिसोदिया, गोगुन्दा अभिमन्यु सिंह झाला, खेरवाड़ा भूपेन्द्र कुमार जैन, झाड़ोल भंवरलाल सागीचा को संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा सह संयोजक भी बनाए हैं, जो ब्लॉक के स्तर के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे।