कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए बाल दान किए
उदयपुर | रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पन्ना और ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन ने कैंसर से पीडित महिलाओं के लिए हेयर डोनेशन अभियान शुरू किया। आईबा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक पालीवाल ने बताया कि अभियान से जुड़कर 72 वर्षीय गीता तोमर ने 16 इंच और 13 वर्षीय पंखुड़ी उपाध्याय ने 13 इंच बाल दान किए। हेयर डोनेशन मद्त चेरिटेबल ट्रस्ट, मुम्बई कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए हेयर विग तैयार करता है।