डॉ. पोसवाल शिशु रोग विशेषज्ञ संघ अध्यक्ष, डॉ. मनोज सचिव बने
मनोज अग्रवाल
लाखन पोसवाल
उदयपुर | इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उदयपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया हैं। इसमें अध्यक्ष आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल, सचिव डॉ. मनोज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष डॉ. नीतू बेनीवाल को बनाया गया है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुरेश गोयल ने बताया की कार्यकारिणी में डॉ. प्रियंका मिनोचा, डॉ. राजकुमार बिश्नोई, डॉ. संपत कोठारी, डॉ. पुनीत जैन, डॉ. गौरव आमेटा, डॉ. सनी मालवीया को चुना गया। सितम्बर में भारतीय शिशु अकादमी नार्थ जोन की कांफ्रेंस उदयपुर में होगी। इसमें करीब 2000 से अधिक शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे।